अफ़्साना दुहराने से क्या होता है
By irfan-aazmiFebruary 6, 2024
अफ़्साना दुहराने से क्या होता है
इस बे-रहम ज़माने से क्या होता है
टीसें कितनी दाग़ों में रह जाती हैं
ज़ख़्मों के भर जाने से क्या होता है
एक क़लम और बे-पायाँ एहसास-ए-दरूँ
लफ़्ज़ों के पैमाने से क्या होता है
तहरीक-ए-सीमाब-सिफ़त के पैरों में
ज़ंजीरें पहनाने से क्या होता है
दरिया जब चाहे साहिल को ले डूबे
ऊँचा बंद बनाने से क्या होता है
छत पर रहने वाले शायद भूल गए
बुनियादें हिल जाने से क्या होता है
लग़्ज़िश का अंजाम किसे मा'लूम नहीं
आईना गिर जाने से क्या होता है
ख़ुशबू ज़िंदा है तो कोई बात नहीं
फूलों के मर जाने से क्या होता है
सच्चाई पर हर्फ़ नहीं आता 'इरफ़ान'
अफ़्वाहें फैलाने से क्या होता है
इस बे-रहम ज़माने से क्या होता है
टीसें कितनी दाग़ों में रह जाती हैं
ज़ख़्मों के भर जाने से क्या होता है
एक क़लम और बे-पायाँ एहसास-ए-दरूँ
लफ़्ज़ों के पैमाने से क्या होता है
तहरीक-ए-सीमाब-सिफ़त के पैरों में
ज़ंजीरें पहनाने से क्या होता है
दरिया जब चाहे साहिल को ले डूबे
ऊँचा बंद बनाने से क्या होता है
छत पर रहने वाले शायद भूल गए
बुनियादें हिल जाने से क्या होता है
लग़्ज़िश का अंजाम किसे मा'लूम नहीं
आईना गिर जाने से क्या होता है
ख़ुशबू ज़िंदा है तो कोई बात नहीं
फूलों के मर जाने से क्या होता है
सच्चाई पर हर्फ़ नहीं आता 'इरफ़ान'
अफ़्वाहें फैलाने से क्या होता है
15295 viewsghazal • Hindi